Spread the love


देवरिया पैना गांव निवासी और बरहज से कई बार विधायक रहे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। निधन की खबर जैसे ही गृह जनपद में आई समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रेम प्रकाश सिंह पहले बसपा से चुनाव जीतकर राजनाथ सिंह की सरकार में शामिल हुए बाद में समाजवादी पार्टी से विधायक बने।
उत्तर प्रदेश के अलावा उन्होंने उत्तराखंड की राजनीतिक गलियारे में भी किस्मत अजमाई लेकिन सफलता नहीं मिला। उनकी पत्नी मंजू लता सिंह उत्तराखंड के सितारगंज ब्लॉक की प्रमुख रह चुकी हैं ।तुर्तीपार पार पुल को बनवाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से पुल का लोकार्पण कराया था। अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्रों हर्षवर्धन जयवर्धन एवं शिव वर्धन को छोड़ गए हैं। आज उत्तराखंड के सितारगंज के शक्ति फार्म स्थित आवास पर हार्टअटैक से उनका निधन हो गया इनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक बरहज दीपक मिश्रा, मुरली मनोहर जयसवाल राकेश सिंह ,ओमप्रकाश सिंह व अमित सिंह ने शोक जताया है।

Share.