विजन इवेंट के द्वारा सुपर मॉम सीजन वन का भव्य आयोजन हुआ सम्पन्न।
■ आयोजन में दिव्यांग महिला ने लिया प्रथम स्थान उसका मनोबल उतना ही अधिक बलवान था जिसके कारण उसने पहला स्थान प्राप्त किया
■विजन इवेंट की फाउंडर एवं डायरेक्टर श्रीमती दर्शन अग्रवाल ने सभी का किया आभार व्यक्त।
कल विजन इवेंट के द्वारा सुपर मॉम सीजन वन अजनारा इंटीग्रिटी क्लब हाउस में आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सुभाष गुप्ता सभापति रेडक्रॉस,श्री गुरप्रीत सिंह (ऑक्सीजन मेन), श्रीमती मधु सागर शर्मा वक्ता, प्रवक्ता दैनिक दृष्टि सागर,श्रीमती सुमन पाल पार्षद वार्ड 50 श्रीमती काजल छबर आरती फाउंडेशन आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई
विजन इवेंट की फाउंडर एवं डायरेक्टर श्रीमती दर्शन अग्रवाल ने बताया कि सुपर मॉम का मतलब ऐसी मॉम जो दुनिया को जीतने की ताकत रखती है और हर परिस्थिति का सामना खुशीपूर्वक करती है वही सुपर मॉम है
इस कार्यक्रम बेंजीन महिलाओं ने हिस्सा लिया उन्होंने भी बहुत कुछ सीखा और विशेष स्थान प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक रहा और एक महिला जो पर से दिव्यांग थी लेकिन उसका मनोबल उतना ही अधिक बलवान था जिसके कारण उसने पहला स्थान प्राप्त किया और यह कर दिखाया कि अगर महिला अपने दिमाग से जो भी काम करने की ठानती है तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है कार्यक्रम में सभी लोगों का सहयोग और प्यार की वजह से सभी को धन्यवाद दिया गया।






