कुसमरा हत्याकांड: पुलिस जांच तेज, घटनास्थल पर पहुंचे ASP ईशान सोनी, आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश
घटना के बाद गांव से कुछ दूरी पर पुलिस को एक छुरी भी बरामद हुई है। हालांकि, छुरी पर खून के निशान नहीं पाए गए। ऐसे में यह छुरी वारदात से जुड़ी है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।
परिजनों ने पुलिसकर्मी पर लगाए आरोप
घटनास्थल पर पहुंचे ASP ईशान सोनी ने बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मृतक के बेटे और भाई से बातचीत कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वहीं, मृतक के भाई और बेटे ने हल्का इंचार्ज जय किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि यदि उनकी शिकायत पर पहले कार्रवाई होती तो शायद आज राजेश की जान बच सकती थी।
परिजनों की शिकायत पर ASP ईशान सोनी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन




