*प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने दिया सांसद व स्टेशन प्रबन्धक को पत्रक*
सलेमपुर, देवरिया,27 फरवरी मंगलवार
प्रगतिशील भोजपुरी समाज जनपद इकाई देवरिया ने जिला सचिव प्रभोस सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा व स्टेशन प्रबन्धक रेलवे स्टेशन सलेमपुर को पत्रक देकर भोजपुरी भाषा को संबैधानिक मान्यता व भोजपुरी इलाके के सभी रेलवे स्टेशन पर यात्री उद्घोषणा भोजपुरी भाषा मे करने का मांग किया। 20 हजार भोजपुरिया के आन बान शान मातृ भाषा भोजपुरी के अनदेखी बर्दास्त से बाहर हो गया है।पूरी दुनिया मे बिस हजार के लगभग भोजपुरी बोलने वाले लोग है।आज तक संविधान के आठवी अनुसूची में भोजपुरी भाषा को मान्यता नहीं मिला है।प्रगतिशील भोजपुरी समाज भोजपुरी भाषा को संबैधानिक मान्यता व भोजपुरी इलाके के सभी स्टेशनों से स्टेशनों में भोजपुरी भाषा में यात्री उद्घोषणा होने की जोड़दार मांग करता है।आज प्रभोस की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा जी के माध्यम मा0प्रधानमंत्री व मा0 रेलमंत्री को इस आशय का एक ज्ञापन सलेमपुर सांसद व रेलवे स्टेशन प्रबन्धक सलेमपुर के माध्यम से सौपा गया।प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव सुरेश कुशवाहा, रविन्द्र यादव,अंगद सिंह,डा0 उपेंद्र कुशवाहा, नितेश कुमार सिंह,रामचन्द्र यादव, मोहन यादव, हरेराम राजभर,दयानन्द प्रसाद,विजेन्द्र यादव,मनोज भारती रहे।

Share.