इस समय की बड़ी खबर आ रही है लोकसभा चुनाव से पहले जालौन में भारी मात्रा में अवैध असला बरामद किया गया है यहां अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी जी ने मीडिया से बातचीत कर कर यह ज्ञात कराया की जालौन कदौरा थाना क्षेत्र की पुलिस और SOG की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर जोल्हुपुर मोड़ के पास स्थित बगिया के अंदर अध बने कमरे में चल रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भांडा फोड़ किया है जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एक अभियुक्त का नाम सुनील पांचाल है जो की करमेर का रहने वाला है और दूसरा शहजाद अंसारी है जो की जालौन कस्बे का रहने वाला है इनके पास से भारी मात्रा में अवैध असला बरामद हुआ है जिसमें 12 तमंचा 315 बोर के तीन अद्धी 315 बोर की दो तमंचा 12 बोर के 6 तमंचा अदबने कारतूस और खोखा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं मुखबिर की सूचना से है पता चला है कि यह लोग 7000 से 10000 के रुपए का तमंचा बेचने की फिराक में थे तथा इनकी गैंग पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और उनके गैंग के कुछ अन्य सदस्य पुलिस की रडार पर है जिनको पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी
Kartikey Gubreley FocusNews24×7
कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)




