श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा होने पर होगा श्रीरामकथा का आयोजन
01 मार्च को निकाली जायेगी भव्य कलश यात्रा जिसमे बडी संख्या मे श्रद्धालुजन होगे शामिल
विश्व विख्यात कथावाचक बापू चिन्मयानन्द जी महाराज करायेगे कथा का अमृतपान
उरई जालौन श्रीराम मन्दिर मे श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा श्रीरामकथा का कराया जायेगा आयोजन।
02 मार्च दिन शनिवार से प्रारम्भ होने वाली श्रीरामकथा प्रदर्शनी ग्राउण्ड टाउन हाल के सामने होने वाले इस शुभ कार्य धार्मिक आयोजन मे आस्थावान श्रद्धालुओ को श्रीरामकथा का अमृतपान करायेगे विश्वविख्यात कथावाचक बापू चिन्मयानन्द जी महाराज! उक्त जानकारी देते हुये समिति के संरक्षक शरद शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामजी शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा 01 मार्च दिन शुक्रवार समय 02 बजे मौनी मन्दिर से प्रारम्भ होगी जो घंटा घर होती हुई टाउन हाल पहुंचेगी! 02 मार्च दिन शनिवार से कथा का अमृतपान महाराज श्री के द्वारा दोपहर 01 से कराया जायेगा, पूर्णाहुति/ भण्डारा 09 मार्च 2024 शनिवार को होगा।
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट उरई के अन्य संरक्षक सुरेश पुरवार,प्रदीप पुरवार, बृज किशोर गुप्ता,मंत्री जे पी राजपूत, सचिव शैलेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, रामू”, सत्यनारायण गुप्ता,, कालू सेठ, मनोज गुप्ता, सदस्य हरी सोनी राहुल पुरवार आदि ने बताया मातृशक्ति जो कलश यात्रा मे सहभागी होना चाहे तो 9621195911,
9721457299,
8299881199 पर सम्पर्क किया जा सकता है
अन्य आस्थावान वन्धु भी उपरोक्त नम्बरो पर जानकारी ले सकते है! परीक्षित के रूप मे रामजी लाल सेठ व श्रीमती कमला सेठ श्रीरामकथा का अमृत करेगे।