थाना डकोर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड कर 01 शातिर अभियुक्त को भारी मात्रा में निर्मित अवैध असलाह व अर्ध-निर्मित अवैध असलाह व असलाह बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही शातिर अपराधी अपनी ने हरकतों को चालू कर दिया है इसी संदर्भ में डाकोर थाना क्षेत्र की पुलिस एवं एसओजी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई कर डाकोर थाना क्षेत्र के पास लाई के खेत में तमंचा बनाते हुए एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ व भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है बता दे की पुलिस ने 28 2 2024 को भी कदौरा थाना ब्लॉक की एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया था आज यह दूसरा मामला सामने आया है इसमें भी भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं जिसमें 9 तमंचे 315 बोर के 2 तमंचे 12 बोर के और 3 तमंचे अदबने 1 खोखा कारतूस 315 बोर का और 1 खोखा कारतूस 12 बोर का व अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं इस मामले में जो इकलौता अभियुक्त पकड़ा गया है उसका नाम ग्यासी लाल पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल निवासी ग्राम मनोरी थाना कोंच का है इस अभियुक्त का भी पुराना इतिहास रहा है इसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज है
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह जो भी शास्त्र बनाता था तथा उनको बेचकर अपनी जरूर को पूरा करता था इसी संदर्भ में आज अपर साहब असीम चौधरी ने मीडिया से बातचीत कर बाइट दी




