हाईवे पर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं पुलिस से वसूली करने वाले फर्जी पत्रकार गिरोह का हुआ भंडाफोड़
वाराणसी। फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, 9 नफर फर्जी पत्रकार थाना लंका टीम द्वारा गिरफ्तार।
हाईवे पर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं पुलिस कर्मियों से करते थे वसूली, कब्जे से रिपोर्टिंग माइक, रिपोर्टिंग स्टैण्ड, 3 अदद हैण्डहेल्ड सेट (वाकी-टाकी), कैमरा, भारी मात्रा में सिम कार्ड तथा नकली पहचान पत्र आगाज इण्डिया एवं मानवाधिकार आयोग व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ साथ घटना में प्रयुक्त वाहन इनोवा नं0 UP65EM5804 बरामद ।





