पूर्णिया लोक सभा सीट पूरे बिहार में चर्चा का विषय
रूपौली (पूर्णिया) रौशन झा:-पूर्णिया लोक सभा सीट पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
क्योंकि यहां से जनाधिकार पार्टी के कांग्रेस में विलय के बाद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादाव कांग्रेस के टिकट से यहां चुनाव लडना चाहते थे।
लेकिन यहां महागठबंधन में यह सीट राजद के खाते में गया।
राजद ने बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है ।
जिस वजह से राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर बीमा भारती के जीत के रास्ते में रोड़ा डाल दिया है।
अब उनसे 10 लाख नगद की बरमादगी ने एक जोरदार झटका दिया है
पूर्णिया सीट से राजद प्रत्यसी बीमा भारती के कथित दो पिए अरविंद कुमार जायसवाल उर्फ सूर्या नारायण और महावीर मंडल को गुरुवार की देर रात्रि एक बजे रूपौली थाना चौक पर पुलिस ने 10 लाख रुपए के साथ पकड़ लिया।
पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी क्रम में दोनो व्यक्ति स्कोरिपियो से गुजर रहे थे। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमे 10 लाख रुपए मिले आशंका है कि बरामद कैश का चुनाव संबंधित कार्य में इस्तेमाल किया जाता।




