पटना के बाद बिहार के वैशाली जिले में आग का हाहाकार, 300 झोपड़िया जलकर राख।
■एक बच्ची और एक बुजुर्ग 75 साल के जागेश्वर महतो को अपने काल के गाल में समा लिया. साथ ही कई पशु की भी झुलस कर मौत।
रौशन झा.फोकस खबर बिहार राज्य :
गुरुबार को बिहार की राजधानी के सबसे पुराने होटल पाल के आग की लहर
अभी कमी भी नहीं थी कि पटना से लगे वैशाली जिला के जंदाहा ब्लॉक के डीह बुचौली गांव में आग ने अपना तांडव रूप दिखाया।
इस तांडव में चंद घंटो में ही 300 झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया
और देखते ही देखते एक बच्ची और एक बुजुर्ग 75 वर्षीय जागेश्वर महतो को अपने चपेट में ले लिया
अभी बिहार में काफी भीषण गर्मी पर रही है.और उसके ऊपर से पछुआ हवा की तेज लहर चल रही है.
डीह बुचौली गांव में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, आग इतना विकराल था कि इसके जद में कई पशु के आने से झुलस कर मौत हो गई है।
समाचार लिखे जाने तक वैशाली से लगे जिला समस्तीपुर हाजीपुर से आग बुझाने वाली दस्ता को बुलाकर कर जिला प्रशासन द्वारा काबू करने की कोशिश की जा रही है ,




