जालौन मामूली विवाद के बाद बीजेपी नेता के बेटे को कार से कुचलने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में मामूली विवाद ने बड़ी घटना का रूप ले लिया, जब एक युवक ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को कार से कुचलने का प्रयास किया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और सोशल मीडिया पर इसका सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक सड़क पर खड़ा था।

अचानक विवाद में आए दबंग युवक ने गुस्से में आकर अपनी कार को तेजी से उसकी ओर घुमा दिया, मानो उसे कुचलने का इरादा रखता हो।

हालांकि, पीड़ित युवक ने सतर्कता से खुद को बचा लिया, जिससे एक गंभीर हादसा टल गया।

इस घटना के बाद आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले दोनों पक्षों में किसी बात पर बहस हुई थी, जो बाद में हिंसक रूप ले गई।

पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों में काफी आक्रोश फैला रही है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। युवक ने बताया कि जानबूझकर उसे मारने का प्रयास किया गया और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामला: स्थान: कोतवाली उरई, रामनगर मोहल्ला, जनपद जालौन का है ।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)