ग्राम सराय के नजदीक स्थित खेरापति सरकार मंदिर के समीप एक मारुति वैन क्रमांक यूपी 92 एल 5143 में जोरदार आग लग गई
रिपोर्ट पं विवेक तिवारी पूंछ
झाँसी के कस्बा थाना पूँछ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सराय के नजदीक स्थित खेरापति सरकार मंदिर के समीप एक मारुति वैन क्रमांक यूपी 92 एल 5143 में जोरदार आग लग गई सूचना पर पहुँचे उपनिरिक्षक दलवीर सिंह के द्वारा फायर सर्विष को सूचना दी गई
फ़ायर सर्विष की दो गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया वही जानकारी के मुताबिक अरविंद कुमार निवासी थाना कोतवाली मोंठ जो कि अपनी मारुति वैन से खड़ेनी एरच जा रहे थे
तभी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय के पास स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेकर आगे बढे ही थे कि तभी किन्ही कारणों बस कार में अचानक आग लग गई और कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई
घटना के दौरान कार चालक अकेले ही यात्रा कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में कुछ खाली गैस सिलेंडर रखे हुए थे जिन्हें चालक के द्वारा समय रहते उतार कर दूर रख दिया था
वही आग बुझने के बाद कार बुरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।
रिपोर्ट पं विवेक तिवारी पूं






