पत्रकार एकता संघ की जनपद स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न।
उरई जालौन पत्रकार एकता संघ की जनपद स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि रहे पत्रकार एकता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां ।
संचालन की जिम्मेदारी सभाली जिला महामंत्री अमन पटेल ने! बैठक मे मासिक समीक्षा हुई जिसमे विभिन्न तहसीलो के और जिले के कार्यो पर चर्चा हुई ।
तदुपरांत आगामी समय मे संगठन के स्थापना दिवस पर विशाल और भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया,
स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यरत प्रतिभाओ को सम्मानित करने की योजना भी वनायी गयी,
जिसमे ग्रामीण क्षेत्र मे कार्य करने वाले पत्रकार, समाज सेवी संस्थाओ मे कार्यरत लोग, कुशल प्रशासक, जन हित मे लगे जनप्रतिनिधि आदि को शामिल किया गया।
इस बैठक मे मण्डल झांसी मंत्री शैलेन्द्र गौतम, जिलाध्यक्ष जालौन अमित दूरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष पटेल, जिला उपाध्यक्ष आशीष समेले, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पोरवाल, नगर अध्यक्ष उरई ब्रजभूषण सिंह, महामंत्री नगर नसीम खान,, माधौगढ तहसील अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, कोच तहसील अध्यक्ष पवन कुमार, कालपी अध्यक्ष आसिफ खान, महामंत्री रिषभ द्विवेदी, जालौन नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, महामंत्री अक्षय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।





