महाकुंभ नगर के सेक्टर-16 में स्थित श्री राम हर्षण मैथिली सख्य पीठ खालसा मे जले 10 शिविर की देखे स्थिति ।
■ मौनी अमावस्या 29 जनवरी के ठीक-एक दिन पहले 28 जनवरी को
मौनी अमावस्या 29 जनवरी के ठीक-एक दिन पहले 28 जनवरी 2025 को महाकुंभ नगर के सेक्टर-16 में स्थित श्री राम हर्षण मैथिली सख्य पीठ खालसा सेक्टर नंबर 16 मुक्ति मार्ग प्रयागराज में स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज आश्रम के कुछ करीब 10 शिविर में सुबह लगभग 7:30 बजे आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलकर पास के लगभग 10 शिविरों तक पहुंच गई।
इस घटना में कुल 10 टेंट थे, जलकर नष्ट हो गए। साथ ही कुछ श्रद्धालुओं का काफी सामान के साथ रुपया पैसा भी जलकर राख हो गया । जले टेंट के इन सभी श्रद्धालुओं के सभी सामान जल कर रहा हो गए।
हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वही फोकस न्यूज 24×7 के विनय पचौरी पत्रकार ने आग मे फसें कई लोगो को उनके टेंट से बहार निकालने मे बडी हिम्मत जुटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद की।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट था। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर लगभग 30 मिनट में काबू पा लिया गया। वही बाइक फायर ब्रिगेड समय से पहुंचने से आग पर काबू पाने में काफी मददगार साबित हुई। अन्यथा हादसा अति विकराल रूप ले सकता था।
इस घटना के बाद, महाकुंभ मेला पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है।
इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, आप निम्न वीडियो देख सकते हैं:





