Spread the love

*बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक घायल,एक की इलाज के दौरान हुई मौत*

प्रतापपुर ,देवरिया
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासोपट्टी टोला लालू छापर निवासी युवक की शिवरात्रि के दिन मेला से वापस घर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्करा गई।जिसमें प्रदीप राय उम्र 18 पिता छोटेलाल राजभर एवं साथ के दूसरा युवक अभय प्रसाद 20 वर्ष पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गए।यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब प्रदीप राय (पुत्र छोटेलाल राजभर) श्रीरामपुर से अपने घर लाल छापर लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी ।कि प्रदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से भाटपार रानी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्रदीप राय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भाटपार रानी से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस से गोरखपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, यह दुर्घटना ठाकुरपुर मुर्गिया टोला के पास मुख्य मार्ग प्रतापपुर भवानी छापर के बीच हुई। जिस पेड़ से बाइक टकराई, वह सड़क से लगभग 1 मीटर की दूरी पर स्थित है।दूसरे युवक की ठीक बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीरामपुर डा महेंद्र कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल से शव पोस्टमार्टम के लिए चला गया है। शिवरात्रि के दिन अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई थी।

Share.