आशुकवि डॉ. रामनिवास तिवारी को अंतरराष्ट्रीय पहचान
निवाड़ी (मध्यप्रदेश) के गढ़कुंडार निवासी डॉ. रामनिवास तिवारी का नाम दूसरी बार अमेरिका (यूएसए) के समाचार पत्र “हम हिंदुस्तानी” में फोटो सहित प्रकाशित हुआ। बेंगलुरु में हुए साहित्यिक कार्यक्रम में उनकी सहभागिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
डॉ. तिवारी अब तक देश के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगभग 2100 सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मां गिद्ध वाहिनी देवी की असीम कृपा और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से संभव हुआ है।
निवाड़ी जिला सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





