आस्था और श्रद्धा के साथ मातारानी के मंदिर पर चढ़ाए गए जवारे
रिपोर्ट –ओमप्रकाश उदैनिया उरई (जालौन)
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर जनपद जालौन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। कहीं भव्य दरबार सजाए गए हैं तो कहीं भक्तों द्वारा बारी निकालकर श्रद्धा भाव से पूजा की जा रही है।
इसी क्रम में सर्किल कालपी के थाना आटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ददरी में भी मां मनख्याऊ के लिए श्रद्धालु धीरेन्द्र राजपूत द्वारा जवारे बोए गए थे, जिन्हें नवमी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में चढ़ाया गया।
गांव की श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर जवारे रखकर भजन-कीर्तन करते हुए मातारानी की आराधना की और भव्य रूप से मंदिर परिसर तक पहुंचाया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस दौरान हेमंत राजपूत, आस्तिक राजपूत, मोनू दादा, भरत राजपूत, प्रवीण राजपूत, उपेन्द्र राजपूत, तरूण पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर नवरात्र पर्व पर गांव में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।





