आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का समाज, किया विरोध प्रदर्शन कार्रवाई की मांग
चिरगांव नगर में एक यूट्यूबर के कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि वीडियो में विवादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में समाज के लोग परशुराम चौक पर एकत्रित हुए।
इसके बाद सभी लोगों ने चिरगांव थाने पहुंचकर सत्या यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस मौके पर नितिन दीक्षित, विमल तिवारी, अशोक बादल, अनुज महाराज, अक्षय दुबे, चौधरी रितेश शर्मा (पूर्व पार्षद), राजेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस मामले में सत्या की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





