देवरिया में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन का बड़ा बयान
देवरिया: जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपदवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और सुचारु बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों को नियमित आपूर्ति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
👉 जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा:
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें
केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें
अनावश्यक भंडारण से बचें ताकि सभी को सुविधा मिल सके
📢 प्रशासन की इस अपील का उद्देश्य जनपद में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
📍 Focus News 24×7
आपकी आवाज, आपकी खबर





