झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर—
पुलि विभाग में एक और अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
जालौन-झांसी के तेजतर्रार दरोगा अरुण तिवारी को मिला प्रमोशन | SSP ने दी बधाई
जालौन-झांसी में कई थानों पर अपनी जिम्मेदारी को कुशलता पूर्वक निभाने वाले उप निरीक्षक अरुण कुमार तिवारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
झांसी में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी ने नवप्रोन्नत निरीक्षक अरुण कुमार तिवारी को बधाई दी।
पुलिस विभाग में इस तरह की पदोन्नति न केवल अधिकारी के कार्यों की सराहना है, बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणा भी है।






