Spread the love

फोकस न्यूज़ 24×7 | स्थानीय खबर

चिरगांव नगर पालिका में 5 मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

चिरगांव नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा मनोनीत किए गए पांच नए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह संजले राजा ने की।
उप जिला अधिकारी अवनीश तिवारी ने मनोनीत सभासदों—पवन दीक्षित (पिंटू महाराज), विधान बिसबारी, विनोद साहू, विजय कुशवाहा और गीता वाल्मीकि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर विधायक राजीव सिंह ने कहा कि नगर के समग्र विकास में सभासदों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त सभासदों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अन्य सभासदों के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
🎤 रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

Share.