समथर में प्रधानमंत्री के संबोधन का LIVE प्रसारण, महिलाओं और छात्राओं की रही भागीदारी
मोठ तहसील के कस्बा समथर में भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण सोमवार (13 अप्रैल 2026) को बड़े उत्साह के साथ दिखाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समथर थाना परिसर में थाना प्रभारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली छात्राएं और थाना पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।
👉 कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
🎤 रिपोर्ट: जहूर अहमद खान, संवाददाता, मोठ





