बड़ी खबर | कालपी में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 4 घायल
जालौन/कालपी से बड़ी खबर
कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-27 पर 84 गुम्बद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से ललितपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी।
इस भीषण टक्कर में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।
प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
एसपी का बयान
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि हादसा अत्यंत दुखद है। घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
“कालपी में मौत का मंजर! तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 6 की दर्दनाक मौत, 4 जिंदगी और मौत से जूझ रहे!”





