Spread the love

अखंड ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

झांसी। अखंड ब्राह्मण महासभा (महिला) द्वारा हरियाली तीज का उत्सव प्रभा होटल में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की महिला प्रमुख श्रीमती रेखा वैद्य के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाओं ने तीज पर्व की परंपराओं एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी सौहार्द, प्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। महिलाओं ने गीत-संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष संध्या रावत ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद जताया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपा तिवारी, महानगर अध्यक्ष रचना शर्मा, मंडल प्रभारी मंजू शर्मा, जिला प्रभारी राधा दुबे, नगर प्रभारी सपना शुक्ला, विनीता उपाध्याय एवं कविता मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संगठन की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया और संगठन की एकता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters