कर्तव्यों में लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
■ कोच पुलिस ने 3 किलो 650 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
उरई जालौन। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है। अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं शिथिलता पाए जाने पर आटा थाना में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
वहीं चुर्खी थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी पर भी कार्रवाई की गई। आरोप है कि वह एक निजी कार्यक्रम में नर्तकियों पर नोटों की वर्षा करता दिखाई दिया, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डा. ईशान सोनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इधर कोच कोतवाली पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली प्रभारी बृजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी ग्राम अण्डा निवासी बताए गए हैं। पुलिस





