जीडी इंटर कॉलेज चिरगांव में देशभक्ति के उल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार
चिरगांव। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीडी इंटर कॉलेज चिरगांव में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में कॉलेज अध्यक्ष अजीत सिंह ने विधिवत ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुनीम महाराज, प्रवीण राजपूत, दिलीप नायक एवं ऋषिकांत मौजूद रहे। अतिथियों और विद्यालय परिवार ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के त्याग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक कुमार विश्वकर्मा सहित पवन कुमार, जैन सिंह, प्रदीप, धीरेंद्र, बीना, गायत्री कुशवाह, गायत्री राजपूत, श्रीमती अरजू कुंवारी, क्रांति कुंवारी, काजल कुमारी, सभ्यता कुमारी, खुशबू कुमारी, दीपा, निर्मला प्रजापति, आस्था प्रजापति, श्रीमती रोशनी सोनी, आनंद कुमारी समेत विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में देशप्रेम, एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। समारोह ने सभी को देशहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।




