थाना एट, पुलिस ने अवैध असलह के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
उरई जालौन पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी के पर्यवेक्षण मे अपराध और अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष एट शिवशंकर सिंह ने अपनी सहयोगी टीम के साथ एट टोल प्लाजा पर चैकिंग अभियान चलाया जिसमे लखनऊ निवास दो लोग अवैध हथियारो के साथ गिरफ्त मे आ गये जिनके पास से तीन अवैध पिस्टले, कारतूस, दो गाडियां व नगदी पुलिस ने वरामद की!
उक्त सम्बन्ध मे पुलिस उपाधीक्षक कोच परमेश्वर प्रसाद ने पत्रकारो जानकारी देते हुये बताया एट पुलिस रूटीन चैकिंग मे थी तभी उक्त लोगो के पास अवैध असलहे मिले लाइसंस आदि की मांग की तो उपलब्ध नही करा सके!



