विठूर में श्रीमद्भागवत कथा की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने भक्ति भाव से किए दर्शन
कानपुर के पावन विठूर धाम स्थित माँ पीताम्बरा माई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान आरती का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। पूरा कथा पंडाल जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
Jan Varta Par Focus News 24×7
#ShrimadBhagwatKatha #Bithoor #PeetambaraMaiMandir #BhagwatAarti #RadheRadhe #JaiShriKrishna #SanatanDharma #KanpurNews #FocusNews24x7





