आजादी बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती।
रिपोर्ट : मुहम्मद युसुफ
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
प्रतापपुर ( देवरिया)आजादी बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती। प्रतापपुर, हरेराम चौराह पर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा समारोह पूर्वक नेताजी की जयंती मनाई गई।
नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए सभी लोगो ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए ब्रिटिश हुकुमत के विरुद्ध जनांदोलन शूरू किया उन्होंने देश के अवाम व खासकर युवा वर्ग से तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का आह्वान किया। आजादी के लिए सिंगापुर में आजाद हिन्द फौज की स्थापना की, ढिल्लो शाहनवाज और सहगल मुख्य भूमिका में थे महिला रेजिमेंट की कामरेड लक्ष्मी सहगल कैप्टन थी।
आज उन सभी को याद किया गया। बकत्ताओ ने आगे कहा कि आज देश की हुकूमत मे बैठे हुए शासक वर्ग के लोग नफरत फैलाने व धर्म के आधार पर विभाजित करने की राजनीति कर रहे हैं जो कतई नेताजी के आदर्शों व कुर्बानियों के विपरीत है। हमें उनके खिलाफ एकजूट हो कर संघर्ष करना होगा यहीं नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा को जयप्रकाश यादव चंद्रभान सिंह भूपेन्द्र पाण्डे राम अवध यादव कबिलाश बृजराज पाण्डे वैभव पाण्डेय राजेश तिवारी रविन्द्र यादव जगदीश यादव संतोष यादव हरेन्द्र यादव नरेन्द्र देव सहाबुद्दीन अजय गुप्ता दुर्गेश ठाकुर अनिल पाण्डे राजू पटेल अभिनव यदुवंशी बंका ठाकुर बैरिस्टर प्रसाद रमाकांत गुप्ता रमाकांत कुशवाहा जयराम कुशवाहा राकेश पाण्डे क्यामुदीन त्रिभुवन जाकिर हसमुल्लाह अर्जुन यादव हरिराम ठाकुर मो यूसुफ मनोज कुमार सहित बाजार के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जयप्रकाश यादव जिला मंत्री माकपा देवरिया।




