Spread the love

*भाटपार रानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्रौली में प्रधान प्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा किया गया पुष्टाहार का वितरण*

रिपोर्ट  : मुहम्मद युसुफ 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■

प्रतापपुर/देवरिया :- विकासखंण्ड बनकटा के ग्राम सभा मिश्रौली में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुशवाहा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिंकू सिंह द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं को पुष्टाहार देकर इनके लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चे देश की धरोहर है यह समय समय पर उचित मात्रा में पुष्टाहार देना सेहत के लिए बहुत जरूरी है इस पुष्टाहार से संबंधित सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रीमिक्स से बना हुआ हलवा दिन में कम से कम एक बार बच्चे को खिलाएं क्योंकि यह बच्चे की सभी पोस्टिक आवश्यकताओं को पूरा करता है बच्चा अगर बीमार हो तो भी खिलाना जरूरी है इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चे की बीमारी से जल्द ठीक होने में मदद करते हैं प्रधान प्रतिनिधि व महिलाओं द्वारा बताया गया कि हर बार सूचना देकर वितरण के साथ साथ इससे संबंधित जानकारी भी दिया जाता है और महिलाओं को जागृत भी किया जाता है गांव में हर तरफ हर बार हर संबंधित कार्य में चर्चा में रहती हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिंकू सिंह इनकी कार्यशैली से गांव के लोग काफी खुश रहते हैं

Share.