देवरिया, गोरखपुर – फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के मतदान में जिले के मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिले की सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था की जायजा लिया, कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। सभी बूथों पर सुरक्षा बल मुस्तैद रहे, वही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी समय-समय पर बूथों पर दौरा करते रहे।
देवरिया जिले में सर्वाधिक मतदान 59•65% मतदेय् स्थल क्रमांक 300 क्षेत्र पंचायत कार्यालय पथरदेवा और सबसे कम मतदान 18.8 % मतदेय स्थल क्रमांक 310 क्षेत्र पंचायत कार्यालय देवरिया सदर मे हुआ।
जनपद में कुल 21949 मतदाताओं में 14536 पुरुष मतदाता ,7413 महिला मतदाता है जिसमें 6043 पुरुष 1989 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । कुल 39•59% मत पड़े।

Share.