ऑफिसर सीटी राजनगर एक्सटेंशन, ग़ाज़ियाबाद में एक *रक्त दान शिविर* का आयोजन हुआ।

रिपोर्ट: दर्शन अग्रवाल

@focusnews24x7.com 

■■■■■■■■■■■■■■■

  • नवलक्ष्य फाउंडेशन, कल्पतरु ट्रस्ट एवं भारत चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान
  • आज के रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विशेषकर

■   सुश्री नूतन अग्रवाल एवं

       ■   सुश्री दर्शना अग्रवाल तथा

       ■  आयोजको का रहा अथक परिश्रम।

*घर घर रक्त दान महादान नवलक्ष्य फाउंडेशन, कल्पतरु ट्रस्ट एवं भारत चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान ऑफिसर सीटी राजनगर एक्सटेंशन, ग़ाज़ियाबाद में एक *रक्त दान शिविर* का आयोजन हुआ।

जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

आयोजक गणो मे

  • श्री संदीप त्यागी ,
  • कमल शर्मा,
  • दीपक गर्ग,
  • अनिल गर्ग,
  • गोपाल भटनागर
  • श्री दीपक त्यागी

भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यकर्म में सभी ने एक श्रेष्ठ सामाजिक दायित्व के प्रति सबने बड़े समर्पण के साथ बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।

नवलक्ष्य फाउंडेशन की अध्यक्षा सुश्री नूतन अग्रवाल, सुसंस्कृत शिक्षिका और कवयित्री होने के साथ – साथ एक सचेत सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और ज़रूरतमंद ग़रीबों की सहायता के लिए बिना किसी प्रचार के, समय – समय पर भोजन, कम्बल एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां वितरित करती रही हैं।

सुश्री नूतन अग्रवाल व दर्शन अग्रवाल ने अपने साक्षात्कार में बताया कि भविष्य में भी नगर के अन्य स्थानों पर ऐसे शिविर आयोजित करने की योजना है।

आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की यथासंभव मदद करना जिनका लक्ष्य हो उनका लक्ष्य भक्ति भावना से किसी भी तरह कम नहीं होता।

शिविर में उपस्थित रक्त दाताओं ने आज के रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विशेषकर सुश्री नूतन अग्रवाल एवं सुश्री दर्शना अग्रवाल तथा आयोजको केअथक परिश्रम को श्रेय दिया और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वास्तव में ऐसे शिविरों का समय समय पर आयोजन समाज की आवश्यकता है। आयुष्मान भारत दिवस
(स्वास्थ के प्रति समर्पित गौरव पूर्ण दिवस) पर इसआयोजन, का उद्देश्य लोगो के जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो लगातार अपने पथ की और अग्रसर है।

Share.