खेत पर बकरियां चराने गए बालक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत

पूंछ। क्षेत्र के ग्राम सेसा में गुरुवार की शाम को खेत पर धर्मेन्द्र पुत्र अंशुल अहिरवार उम्र 15 वर्ष बकरी चराने गए जिसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।

जिसकी चपेट में आने से बालक की झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई वह मौके पर पहुंचे,जिन्होंने इस घटना के बारे में देखा और झांसी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के दौरान म्रत घोषित कर दिया और मामले की जांच करने के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share.