Spread the love


देवरिया, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोला अहिबरन राय टोला बंकुल  के निवासी विवेक बरनवाल पुत्र शंकर बरनवाल  वर्ष 2020 में सिपाही के पद पर सोनभद्र जिले में तैनाती हुई थी। वह इस समय घोरावल थाने पर तैनात थे।

प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वीआईपी ड्यूटी के लिए अपने पल्सर बाइक से वाराणसी जा रहे थे। वह राबर्ट्सगंज के चण्डी तिराहे पर चाय पीने के बाद बाइक से जैसे ही वाराणसी के लिए निकले तभी एकाएक शक्तिनगर से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Share.