Spread the love

अयोध्या में एक स्थान पर बनी योगी आदित्यनाथ की मूर्ति जिसमें योगी जी हाथ में धनुष लिए दिख रहे। हो रही वायरल तस्वीर। 

■इस मंदिर में हर मंदिरों की तरह सीएम की पूजा योगी चालीसा के रूप में आरती और भोग लगाया जाता।

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या मे एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अयोध्या में एक स्थान पर बनी योगी आदित्यनाथ की मूर्ति जिसमें योगी जी हाथ में धनुष लिए दिख रहे हैं। और चेहरे पर बड़ी मुस्कान भी दिख रही है।

बात करे तो अयोध्या की वहां 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी यहाँ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य गणमान्य मौजूद होंगे।

इसके साथ साथ यहाँ अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर अयोध्या के चौराहे और गलियों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

और इसी बीच एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिसमें सीएम योगी की मूर्ति दिख रही है। मूर्ति में सीएम योगी हाथ में धनुष लिए दिख रहे हैं। और चेहरे पर बड़ी मुस्कान भी दिख रही है।

बताया जा रहा है सीएम योगी का ये मंदिर अयोध्या में राम मंदिर के कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सीएम योगी के इस मंदिर में हर मंदिरों की तरह सीएम की पूजा योगी चालीसा के रूप में आरती और भोग लगाया जाता है।
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है
और उसी बीच सीएम योगी का ये मंदिर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

योगी प्रचारक बने प्रभाकर मौर्य ने बनवाया है यह योगी मंदिर।
बता दें साल 2014 से योगी प्रचारक बने प्रभाकर मौर्य ने अयोध्या में ये मंदिर बनाया है।
प्रभाकर ने संकल्प लिया था कि जो अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराएगा वह उसका मंदिर बनाएंगे।
और अब जब श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है तो उन्होंने अपना संकल्प पूरा करते हुए सीएम योगी का मंदिर बनवाया है

Share.