गौसेवा कर मनाया नया वर्ष 2025 अभिषेक और उनकी लाली ने
वृन्दावन धाम मथुरा नाम के लिये नही प्रेरणा देने और दूसरो की भूख मिटाने के लिये जितना वन सके स्वयं से करना चाहिये, इस सोच के साथ कोच जनपद जालौन निवासी हाल निवास गिरिराज वाटिका वृन्दावन मथुरा अभिषेक उदैनियां ने अपनी सुपुत्री शुभि उदैनियां के साथ कान्हा गौशाला मे पहुंचकर गौ माताओ को उनका ग्रास ग्रहण कराकर नये वर्ष 2025 का स्वागत किया।
गौ ग्रास मे गोभी के फूल, पालक, भथुआ,मूली के पत्ते सहित कई अनेक सब्जियां शामिल थी! कान्हा गौशाला मे गौमाता को उनका ग्रास खिलाने के सम्बन्ध मे जब जानकारी लेनी चाहिये अभिषेक उदैनियां से तो उन्होने कहा कि इस पर कुछ बोलने की आवश्यकता नही है श्रद्धा और भाव है जिसके अन्दर हो उसे ऐसे कार्य समय समय पर करते रहना चाहिये।
इस दौरान गौशाला के केअर टेकर के रूप मे सेवारत संतजन भी उपस्थित रहे।






