कोर्ट मैरिज के बाद दंपति ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, पुलिस से लगाई गुहार
कोंच/जालौन। कोंच नगर के गांधी नगर निवासी जीत और हिना ने कथित रूप से कोर्ट मैरिज करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दोनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।
वीडियो में युवती ने बताया कि वह और जीत दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है। युवती का आरोप है कि विवाह के बाद उन्हें अपने परिजनों से जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला कोंच नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच अथवा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन





