Spread the love

शाहगंज की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, मरीज को ले जा रहा वाहन कीचड़ में फंसा, एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजना पड़ा

नगर पालिका के आश्वासन के ढाई महीने बाद भी सड़क निर्माण नहीं, वार्ड नंबर 9 की जनता परेशान

जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नंबर 9 स्थित शाहगंज क्षेत्र में सड़क की बदहाली से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल निकलना तो दूर, वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
सबसे गंभीर स्थिति उस समय सामने आई, जब एक मरीज को लेकर प्राइवेट वाहन इसी बदहाल सड़क से गुजर रहा था। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन रास्ते में ही फंस गया। मरीज की हालत को देखते हुए आसपास मौजूद जागरूक नागरिकों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। काफी प्रयास के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मरीज को निजी वाहन से निकालकर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सड़क की बदहाली की गंभीर तस्वीर सामने रखती है। यदि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
नगर पालिका ने खुद माना था सड़क निर्माण जरूरी
जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा लिखित रिपोर्ट में इस कच्चे मार्ग पर सड़क निर्माण की आवश्यकता स्वीकार की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि आगामी बोर्ड बैठक में बजट स्वीकृत कराकर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी न तो सड़क का निर्माण शुरू हुआ और न ही समस्या का समाधान हुआ।
बारिश के कारण सड़क अब कीचड़ के तालाब में तब्दील हो चुकी है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और वाहन चालक प्रतिदिन परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी को भी दिया गया ज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर 18 जुलाई को तहसील दिवस में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद लोगों का आरोप है कि अभी तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
वहीं, कुछ संबंधित कर्मचारियों द्वारा सड़क की आवश्यकता नहीं होने की बात कहे जाने की भी जानकारी सामने आई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मौके की स्थिति और सामने आई तस्वीरें खुद सड़क की वास्तविक हालत बयां कर रही हैं।
जनता का सवाल—आखिर कब बनेगी सड़क?
शाहगंज वार्ड नंबर 9 के लोगों का सवाल है कि जब नगर पालिका स्वयं सड़क निर्माण की आवश्यकता स्वीकार कर चुकी है और जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, तो आखिर निर्माण कार्य शुरू होने में देरी क्यों हो रही है?
जनता पूछ रही है—क्या नगर पालिका का आश्वासन सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा? आखिर वार्ड नंबर 9 के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर सड़क निर्माण की दिशा में कब तक ठोस कदम उठाता है।
रिपोर्ट   महेश चौधरी, जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.