देवरिया भाटपार रानी उप नगर के मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुरातन साथी सम्मेलन सह विचार गोष्ठी के आयोजन हेतु एक कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम आयोजित करने हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम की रुपरेखा, पुराने मित्रों से कैसे संपर्क कर जोड़ा जाए, अर्थ की व्यवस्था कैसे किया जाए,कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अग्रिम तिथि क्या हो आदि विषयों पर गहन चर्चा और विमर्श किया गया। इस विचार गोष्टी मे प्रमुख रूप से अलकेश पांडेय,उदय नारायण सिंह, डॉ कन्हैयालाल गुप्त, सुरेश जी,गौरव गुप्ता, रामजी यादव,मनीष कुमार पाण्डेय, प्रसेनजीत पाण्डेय,जितेन्द्र जायसवाल,पवन सिंह,अभिनव सिंह चंदन, सौरभ कुशवाहा, संदीप कुशवाहा,अवनीश सिंह, अखिलेश यादव आदि पुरातन साथियों ने भाग लेकर कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किया।

Share.