देवरिया, बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, देवरिया का दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें बालक वर्ग में सोनू निषाद और बालिका वर्ग में प्रीति तिवारी शानदार सफलता अर्जित कर ओवरआल चैम्पियन बनें।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर, प्रो० अश्विनी कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि रामजी सहाय पी०जी०कालेज, रूद्रपुर के प्राचार्य प्रो० ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जमीन से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को उचित मंच देने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें तराशने की। विशिष्ट अतिथि प्रो० ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि फिट इण्डिया के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस क्रम में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं बेहतर खेल भावना का विकास होता है। ऐसे आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो०शम्भू नाथ तिवारी तथा क्रीडाधीक्षक श्री उमेश ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया। जबकि आयोग द्वारा चयनित सात नये प्राध्यापकों ने भी मुख्य अतिथि का स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। समारोह को प्रो० अजय कुमार मिश्र एवं डॉ० सूरज प्रकाश गुप्त ने भी सम्बोधित किया। दो दिनों तक चले क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में सोनू निषाद प्रथम, बलवन्त पटेल द्वितीय, विकास पासवान तृतीय, बालिका वर्ग में प्रीति तिवारी प्रथम, अमृता यादव द्वितीय और प्रीति सिंह तृतीय, 200 मीटर दौड में बालक वर्ग में सोनू निषाद प्रथम, विकास पासवान द्वितीय, बलवन्त पटेल तृतीय और बालिका वर्ग में प्रीति तिवारी प्रथम, अमृता यादव द्वितीय और सपना यादव तृतीय, 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में सोनू निषाद प्रथम, बलवन्त पटेल द्वितीय और सचिन पाल तृतीय तथा बालिका वर्ग में सपना यादव प्रथम, प्रीति तिवारी द्वितीय और अमृता यादव तृतीय, 1500 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में अजय कुमार यादव प्रथम, अनिकेत चौहान द्वितीय, सूर्यांश गुप्त तृतीय तथा बालिका वर्ग में प्रीति तिवारी प्रथम, पूजा यादव द्वितीय और निगम प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का क्षेपण के बालिका वर्ग में गोपीनाथ उपाध्याय प्रथम, प्रियांशू विश्वकर्मा द्वितीय, मनीष चन्द्र तृतीय तथा बालिका वर्ग में सिन्धु चौहान प्रथम, शोभा विश्वकर्मा द्वितीय एवं रिया सिंह तृतीय, गोला क्षेपण के बालक वर्ग में विशाल सोनकर प्रथम, सुग्रीव यादव द्वितीय, देवानन्द गोंड़ तृतीय तथा बालिका वर्ग में शोभा विश्वकर्मा प्रथम, रोशनी यादव द्वितीय और पूजा यादव तृतीय स्थान, बालक वर्ग की लम्बी कूद में राधे किशन पटेल प्रथम, विवेक कुमार पाण्डेय द्वितीय और नितेश यादव तृतीय तथा ऊँची कूद में गोविन्द यादव प्रथम, विवेक कुमार गोंड़ द्वितीय तथा सोनू निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शिक्षिकाओं के बीच आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ० आरती पाण्डेय प्रथम, डॉ० दर्शना श्रीवास्तव द्वितीय एवं डॉ० आभा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में शिक्षकों की टीम विजयी रही। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य और संचालन डॉ० अमरेश कुमार त्रिपाठी ने किया। समारोह में विशेष रूप से गवर्निंग बाडी के अध्यक्ष श्री पारसनाथ यादव, कोषाध्यक्ष श्री झब्बू प्रसाद मिश्र एवं सदस्य श्री जगदीश यादव उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में डॉ० वी०पी० उपाध्याय, डॉ० वी०पी० पाण्डेय, डॉ० अमित चतुर्वेदी, डॉ० अब्दुल हसीब, डॉ० राकेश कुमार सिंह, डॉ० गायत्री गिरीश मिश्र, श्री संजीव कुमार, डॉ० प्रज्ञा तिवारी, श्री अजय बहादुर, श्री प्रभु कुमार, श्री ब्रजेश यादव, श्री वेदप्रकाश सिंह, श्री सज्जन कुमार गुप्त, श्री रवीन्द्र कुमार मिश्र, श्री श्रीनिकेश सिंह, श्रीमती मीरा गुप्ता, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री प्रदीप कुमार मिश्र, श्री प्रदीप कुमार शुक्ल, डॉ० संजय कुमार सिंह, डॉ० अरविन्द कुमार पाण्डेय (रा०शा०). डॉ० अरविन्द कुमार पाण्डेय (स०शा०), डॉ० मंजू यादव, डॉ० धनन्जय तिवारी, डॉ० विनय तिवारी, डॉ० शैलेन्द्र प्रताप सिंह,डा.अवधेश कुमार यादव,डा.विवकानंद पाण्डेय, नागेंद्र यादव,विनय कुमार,रवि कुमार,प्रियंका मिश्रा,रीता अनिता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share.