सिवान से 12 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों की अपील
सिवान जिले के सोहगरा धाम से एक 12 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम चौरसिया, उम्र करीब 12 वर्ष, पिता प्रेम सागर चौरसिया, दिनांक 16 जनवरी 2026 को सुबह स्कूल यूनिफॉर्म में साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने बताया कि प्रीतम का घर सोहगरा धाम, पोस्ट सोहगरा, जिला सिवान में स्थित है। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने लोगों से मदद की अपील की है।
यदि किसी व्यक्ति को इस बालक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो
कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें—
📞 9161913440
📞 8707502739
परिजन और स्थानीय लोग उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासन से भी जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की गई है।





