Spread the love

असद और गुलाम हुये पुलिस मुठभेड मे ढेर

  • झांसी के पारीक्षा डैम के पास दुर्दान्त माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम हुआ पुलिस मुठभेड मे ढेर

झांसी झांसी के पारीक्षा डैम के पास आतंक का पर्याय वनने की कोशिश मे लगा दुर्दान्त माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम हुआ पुलिस मुठभेड मे ढेर! दोनो ही पारीक्षा डैम के पास प्लानिंग कर रहे थे।

तभी झांसी पुलिस को भनक लग गयी और झांसी पुलिस, एस टी एफ के जवान मौके पर पहुंचे जिन्हे देख उक्त उमेश पाल के हत्यारे भागने लगे और फायर झोक दिया जिस पर पुलिस की जबाबी कार्यवाही हुई जिसमे दोनो ढेर हो गये।

बताया गया कि पुलिस ने झांसी के परीक्षा में असद और गुलाम का एनकाउंटर किया. एनकाउंटर के बाद मौके से विदेशी हथियार बरामद किए गए. उमेशपाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद का बेटा असद अहमद फरार चल रहा था और उसपर पांच लाख का इनाम घोषित किया गाय था।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है.

दिल्ली में पकड़े गए असलहा तस्कर और ड्राइवर से मिले सुराग के आधार पर डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार की टीम ने पीछा किया और ढेर किया।

अतीक के बेटा असद और शूटर गुलाम मिट्टी में मिले,

■■■■■■■■■■■■■■■■

योगी राज में अब तक हुए 10 हजार से ज्यादा एनकाउंटर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही राज्य की बागडोर संभाली, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना उनकी प्राथमिकता बन गई। सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई और ऐसे लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

■■■■■■■■■■■■■■■■■

24 फरवरी को सुलेम सराय में जीटी रोड पर अधिवक्ता उमेश पाल और दो सरकारी गनर को अतीक अहमद के बेटे असद, गुलाम, साबिर, अरमान और विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने गोली तथा गुड्डू मुस्लिम ने बम मारे थे।

 

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.