आशा कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार जालौन को सौपा संपादित एक ज्ञापन
रिपोर्ट – महेश चौधरी जालौन
@focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■■
आज़ जनपद जालौन के जालौन तहसील परिसर में करीब एक सैकड़ा आशा कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार जालौन को एक ज्ञापन सौंपा।इन आशा कार्यकत्रियों ने बताया कि वो पिछले कुछ महीनों से मानदेय ना मिलने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रही है और आज़ मजबूरन उन्होंने ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है
आपको बताते चलें कि आशा कार्यकत्रियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए लगाया जाता है लेकिन जब इतनी मेहनत करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा बजट नहीं होने का हवाला दिया जाता है तो सवाल उठना लाजिमी है
तहसीलदार बलराम गुप्ता ने पत्रकारों को कुछ इस प्रकार बताया विस्तार से




