रथ पर विराजमान परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी की कृपा के साथ गूंजे जयकारे
- लहार (म. प्र.) मे निकली भव्य कलश यात्रा
आज श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
परम पूज्य बापू जी के श्री मुख से यह 529 मी श्रीमद् भागवत कथा भिंड जिले के लहार तहसील में आयोजित हो रही है ।
जिसमें परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद जी बापू के मुखारविंद से सभी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान प्राप्त होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के
चरण सेवक श्रीमती सत्यंका – अमरीश शर्मा गुड्डू जी सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी (मध्यप्रदेश) के विनम्र अनुरोध पर आयोजित हुई है।
विनयावनत :
श्रीमती रमा राजेश शर्मा( वंशी जी)
श्रीमती दिव्या- अवनीश शर्मा (टिंकू जी )
श्रीमती सपना -( रजत शर्मा जी )
श्रीमती मेघा -विवेक शर्मा (सोनू जी )
अखिलेश शर्मा (बंटू जी )
श्रीमती सानवी -आदित्य शर्मा (मोनू जी )
श्रीमती रुचि -विनय शर्मा (बीनू जी )
कलश यात्रा के अनुरोध हेतु पूर्व में अमरीश शर्मा (गुड्डू जी) के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पीले चावल बांटे गये थे जिसका परिणाम यह था कि आज कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब व सड़कों पर भीड़ उमड़ती हुई नजर आ रही थी।
लहार का माहौल आनंदमयी व भक्तिमय था वही परीक्षित रहे श्रीमती अरुणा – नरेश चंद्र शर्मा जी (सिगरी जागीर )लहार ।
सिर पर गंगा जल, आम्र पत्र व नारियल से सुसज्जित कलश, हवा में लहराते पताका व मुखारबिदु से फूटते जयकारे संग यह कलश यात्रा दोपहर 2:00 बजे मां मंगला देवी मंदिर से प्रारंभ होकर लहार के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई अपने गंतव्य स्थल तक पहुंची ।जिसमें डीजे के साथ गाते बजाते हुए श्रद्धालु जन भक्ति में तल्लीन दिखे। हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लिए भक्ति संगीत गुनगुनाते हुए आगे बढ़ रही थी व्यवस्थापक मार्ग में किसी को कोई बाधा ना होने पाए बडा ही ख्याल रखा गया ।
वहीं प्रशासन सुरक्षित व्यवस्थाएं बनाते हुये दिखता हुआ नजर आया ।
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 7 तारीख से 14 अप्रैल तक रहेगा
हवन पूर्णाहुति व भंडारा 14 अप्रैल 2023 उपाध्याय मैरिज गार्डन लहार जिला भिंड में है।
प्रत्येक दिन चलेगा भव्य भंडारा
जबकि कलश यात्रा के बाद हजारों महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश कथा स्थल पर रखने के उपरांत भंडारा ग्रहण किया ।
आज लहार शहर में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी भक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी। स्थानीय लोगों का मानना है यह कथा लहार क्षेत्र की ऐतिहासिक कथा होगी ।
दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु भक्तजन भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए





