राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के द्वारा बुंदेलखंड उपाध्यक्ष के पद पर अशोक बादल को किया गया मनोनीत।
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी द्वारा संगठन को आगे बढ़ाने व कार्य करने के लिए बुंदेलखंड उपाध्यक्ष के पद पर अशोक बादल को मनोनीत किया गया।
पद मिलने के बाद राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के बुंदेलखंड उपाध्यक्ष अशोक बादल जी से बातचीत की गई जिसमें उन्होंने बताया कि जैसा कि कल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी हर्ष और उल्लास है।
इसी को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील की । इस दिन को खास बनाने के लिए सभी लोग इस पर्व को दिवाली की तरह उत्साह के साथ मनाएं ।
वह अपने घरों पर राम धुन कराय एवं दिए जलाएं और आगे भी 22 जनवरी को इसी तरीके से दिवाली की तरह मनाये।





