दीवानी न्यायालय परिसर की दुकानों की नीलामी 10 अप्रैल को
देवरिया, दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।





