माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली मे आयोजित विशेष लोक अदालत के सफलता हेतु
■ जिला बार एसोसिऐशन देवरिया के सभागार कक्ष में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
आज दिनांक 23.05.2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्रा्रधिकरण के सहयोग तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया (सिविल जज-सी0डी0) श्रीमती अर्चना-।। के निर्देशन में जनपद न्यायालय देवरिया के जिला बार एसोसिऐशन के सभागार कक्ष में माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली मे दिनांक 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष लोक अदालत के सफलता हेतु जिला बार एसोसिऐशन देवरिया के सभागार कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधिक करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया की सचिव श्रीमती अर्चना-।। द्वारा कहा गया कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान आगामी 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। सचिव ने कहा कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। उन्होने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जायेगा विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में स्थित मध्यस्थता केन्द्र एवं सम्बन्धित पीठ के समक्ष किया जायेगा। सचिव ने कहा कि अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में कैसे शामिल करें। इस वास्ते गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 हर प्रकार की सहायता /जानकारी के लिए सम्पर्क करें। अधिवक्ता संघ जिला बार एसोसिऐशन देवरिया के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न श्रेणी के चिन्हित मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसमें बैंकिंग एवं बीमा, दीवानी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, उपभोक्ता एवं सेवा संबंधी विवाद, पारिवारिक मामले, वाणिज्यिक एवं आर्बिट्रेशन, भूमि अधिग्रहण, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, स्थानांतरण याचिकाएं सहित अन्य समझौता योग्य प्रकरण शामिल किए जाएंगे। पक्षकार इस विशेष लोक अदालत का लाभ स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ जिला बार एसोसिऐशन देवरिया के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष चन्द राव, मंत्री श्री अर्जुन यादव, श्री अजय उपाध्याय, श्री अमरेन्द्र द्विवेदी, व अन्य विद्वान अधिवक्ता तथा पराविधिक स्वंय सेवक, उपस्थित रहें।






