भारत विकास परिषद ने राष्ट्रीय अभियान मे किया सहयोग।
उरई जालौन भारत विकास परिषद की कोच इकाई ने अपने अनुभवी संरक्षक पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह, विकास रत्न श्रीकांत गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष राजीव रेजा, मूलचन्द पांचाल के नेतृत्व मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर पल्स पोलियो के अभियान मे सहयोग किया ।
भारत विकास परिषद के नवगठित टीम के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता ने चिकित्साधीक्षक डा दिनेश वरदिया,उनकी टीम मे शामिल सुरजीत सिंह, दीपक कुमार, अवधेश झा, अमर सिंह, पवन गुप्ता को पीला वसन ओढाकर, मेडल पहिनाकर कर्तव्य के प्रति उत्साहित किया।





