भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
पूँछ झाँसी भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक गिरी व झाँसी महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार का लखनऊ से झाँसी जाते समय जिले के बॉर्डर ढेरी की पुलिया पर फूल माला पहना कर स्वागत सम्मान किया काफी लम्बे समय से भाजपा के जिला कमेटी में नवागंतुक जिलाध्यक्ष के नाम एवं दाबेदारी को लेकर कयास लगाये जा रहे थे वही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिले की कमान को अशोक गिरी के हाथ मे सौप दिया है। जिसमे आज स्वागत के लिए जिले के पदाधिकारी क्षेत्र के पदाधिकारी द्वारा भारी संख्या में पहुंच कर माला पहना कर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर, पंडित चेतराम तिवारी, रामराजा राजपूत सिकन्दरा, गजराज यादव, पवन परिहार, संतोष दुबे, भैया परिहार, नरेंद्र सविता, महेश परिहार, आनन्द कुमारी, माताप्रसाद राजपूत, बृजराज सिंह, साकेत गुप्ता, दीपक तिवारी, रिंकू महाराज सेसा, कृष्णचंद्र तिवारी, गरुदीप सिंह,, ख्याली रजक,मोनू बुधौलिया,यूनिश खान, हरि ओम राजपूत,आदि मौजूद रहे।






