स्थानीय निकाय चुनाव पर बैठक कर दावेदारों की नब्ज टटोली भाजपा ने

रिपोर्ट: पंकज यादव focusnews24x7.com 

■■■■■■■■■■■■■

मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। आसन्न निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशियों की खोज भाजपा लगातार कर रही है। इसी दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी मझौली राज सहजौर किसान मोर्चा मंडल की बैठक दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर के प्रांगण में संपन्न हुई।

इस में मुख्य अतिधि के रूप में निकाय चुनाव प्रभारी किसान मोर्चा राजमणी सिंह आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार का निकाय चुनाव कमल चुनाव चिन्ह से दमदारी से लड़ा जाएगा जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केन्द्र की हो या राज्य की आमजन के अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। जनता स्थानीय निकाय चुनाव में भी कमल चुनाव चिन्ह को खोज रही है। जो समर्पित कार्यकर्ता हैं उसे इसके लिए अवसर दिया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने की। इसमें बूथ प्रबन्धन समिति के उपाध्यक्ष धर्मबीर सिंह, उपाध्यक्ष गब्बर दुबे, ऋषि रौनियार, राजू कुशवाहा, रत्नेश मिश्रा, मुरली जायसवाल, बीएन पाठक, जितेन्द्र खटिक, परशुराम गुप्ता, श्रवण गुप्ता, आशु सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिहर यादव, अजय उर्फ विजय साहनी, इन्द्रजीत सिंह ‘रिन्कू’, दिनेश कुमार मिश्र, सन्तोष महाजन, जितेन्द्र कुमार, आकाश कुमार, श्यामलाल चौहान, रुद्रप्रताप सिंह ‘आशु’, निजामुद्दीन आदि ने भाग लिया।

Share.